Kantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर रिलीज हुआ। वह इस फिल्म में बाहुबली जैसा जोश मनोरंजन को वापस लाते नजर आए।

Kantara Chapter 1 Trailer: Rishab Shetty की फिल्म कांतारा चैप्टर वन 2 अक्टूबर से सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पौराणिक कथाओं के अतिरिक्त लोक कथाओं और आदिवासी के जीवन संघर्ष को चित्रित किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर सभी दर्शकों को दक्षिण भारत की सबसे बडी फिल्म बाहुबली की याद दिलाता है।

Kantara Chapter 1 Trailer: Rishab Shetty की मनोरंजन से भरपूर फिल्मकांतारा चैप्टर वन का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों खुशी की लहर दौड पडी। इससे पहले फिल्म कांतारा जिसने दर्शाको के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई, के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अवॉर्ड मिला था, इसके अलावा फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया था। दर्शकों के लिए कांतारा चैप्टर वन का ट्रेलर एक नया अनुभव देता है, यह फिल्म दक्षिण भारतीय की सुपरहिट फिल्म बाहुबली की याद दिलाती है।



                   Rishab Shetty द्धारा अपनी पहली फिल्मों की भांति इस फिल्म में पौराणिक कथाओं, लोककथाओं, अनुष्ठान और तटीय कर्नाटक की भूत कोला परम्पराओें को दिखाने की कोशिश की गई है। है। यह फिल्म राजशाही और आदिवासी जनता के बीच होने कई वर्षो से चल रहे संघर्ष की कहानी को ब्यान करती है। इस फिल्म में विपरीत अभिनेता की भूमिका गुलशन देवैया (कुलशेखर) निभा रहे हैं, जो अभिनेता ऋषभ शेट्टी के किरदार के सामने ढटे हुए हैं।

                   फिल्म की कहानी में राजकुमारी और एक आम आदमी के प्रेम के कई मनमोहक दृश्यों को भी दर्शाकों के सामने पेश किया गया है, जिसमें बड़े स्तर पर एक्शन ड्रामा की पृष्ठभूमि तैयार की गई है। दर्शकों को इस फिल्म में दृश्यों, भव्य सेट्स और युद्ध के दृश्य से निश्चित ही पहले आई फिल्म बाहुबली की झलक देखने को मिलेगी।

                   कांतारा चैप्टर वनका निर्देशन ऋषभ शेट्टी द्धारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी उन्होंने शनील महेश के साथ मिलकर लिखी है। जिसमें मुख्य भूमिकाओं में Rishab Shetty, Jairam, Rukmini Vasanth और Gulshan Devaiah अभिनय करते नजर आएंगे। कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के अलावा आलोचकों से भी खूब सराहना प्राप्त की है। यहां तक की सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस फिल्म के लिए निर्देशन Rishab Shetty फिल्म की टीम को फोन करकेशानदार कृति कहा है।

                   फिल्म की पूरी शूटिंग के उपरान्त एक वीडियो के दौरान Rishab Shetty ने यह बताया था, मेरा एक सपना है, अपनी धरती की कहानी पूरी दुनिया तक पहुॅचाने का। हमारा गांव, हमारे लोग, हमारे विश्वास। जब मैंने अपने सपने को पूरा करने का इरादा किया, तो बहुत से लोग मेरे साथ गए।

                   Rishab Shetty ने बताया, 3 साल की कडी मेहनत, लगभग 260 दिनों की शूटिंग में कितनी भी परेशानियां आईं, लेकिन उनका आत्म विश्वास कभी नहीं टूटा। मेरे प्रोड्यूसर्स और मेरी टीम ने मेरे विश्वास को कायम रखा। प्रतिदिन जब मैं उन हजारों लोगों को मेहनत के साथ काम करते देखता था, तो मेरे अन्दर यही ख्याल आता कि यह केवल एक फिल्म ही नहीं बल्कि यह एक लोगों का मेरे उपर विश्वास है। तो आपका स्वागत करते है कांतारा की अनोखी दुनिया में। Kantara Chapter 1 Trailer: त्योंहारों के शुभ अवसर पर 2 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Comments

Popular posts from this blog

After the Final match of the World Cup, Mohammed Shami posted a picture of hugging Prime Narendra Modi (वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के बाद मोहम्मद शमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाते हुए तस्वीर पोस्ट की)

State Bank Of India Recruitment 2023 : सर्कल बेसड ऑफिसर के 5280 पदों पर भारतीय स्टेट बैंक ने निकली की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया